इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने युवा पीढ़ी के लिए ईरान की वैज्ञानिक प्रगति के काल व बड़ी हस्तियों के उल्लेख पर बल दिया ताकि युवा पीढ़ी उन्हें आदर्श बनाए। उन्होंने हकीम क़ुतुबुद्दीन शीराज़ी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के नाम संदेश में ईरान की वैज्ञानिक प्रगति के काल के उल्लेख और बड़ी हस्तियों को पहचनवाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इन आदर्शों के होते हुए इस बात की ज़रूरत नहीं है कि मध्ययुगीन काल के अधंकार से लोगों का पता लगाकर उन्हें आदर्श हस्ती के रूप में पहचनवाया जाए। वरिष्ठ नेता की ओर से संदेश में जिसे दक्षिणी ईरान में स्थित शीराज़ नगर की जुमे की नमाज़ के इमाम आयतुल्लाह ईमानी ने पढ़ कर सुनाया, आया है कि क़ुतुबुद्दीन शीराज़ी जैसी हस्तियों की याद मनाना अच्छा काम है और बड़ी हस्तियों को आज के युवाओं के लिए आदर्श के रूप में पहचनवाया जाए ताकि युवाओं को पता चले कि वे क़ुतुबुद्दीन शीराज़ी जैसी हस्तियों को आदर्श बना सकते हैं। वरिष्ठ नेता के बयान में बल दिया गया कि जिस समय पश्चिम और योरोप में वैज्ञानिक प्रक्रिया का कोई निशान न था उस समय ईरान में वैज्ञानिक प्रगति हुयी है। ............. 166
18 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 373761
इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने युवा पीढ़ी के लिए ईरान की वैज्ञानिक प्रगति के काल व बड़ी हस्तियों के उल्लेख पर बल दिया ताकि युवा पीढ़ी उन्हें आदर्श बनाए..........